चित्रकूट – व्यापारी के पुत्र अपहरण और हत्या

हाल ही में चित्रकूट अपहरण और हत्या मामले में पुलिस ने अपने निष्कर्ष सामने रखे हैं। यह मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के बरगढ़ क्षेत्र में एक 13–14 वर्षीय लड़के, जो स्थानीय कपड़े के व्यापारी का पुत्र था, के अपहरण से जुड़ा था।

अपहरण करने वाला था पुराना किराएदार

अपहरण करता उनका एक पुराना किराएदार था उसे अगस्त में किराएदारी से हटाया था आपहरणकर्ताओं ने रिश्वत की मांग की, लेकिन बाद में लड़के की हत्या कर दी गई और उसका शव आरोपियों से जुड़े एक कमरे से बरामद हुआ। बाद में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक मुठभेड़ हुई, जिसमें एक कालू नाम का आरोपी मारा गया और दूसरा घायल होकर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दूसरे आरोपी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर प्रयागराज ले जाए गया

क्षेत्र में तनाव की स्थिति

घटना ने जनता में आक्रोश और विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया, स्थानीय लोग आक्रोशित होकर अभी नेशनल हाईवे जाम लगाए हुए हैं जिन्हें समझा बुझा कर जाम हटाने का प्रयास किया कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस काम में लगे हुए हैं स्थानीय लोगों ने कड़ी कार्रवाई और बेहतर कानून-व्यवस्था की मांग की

3 thoughts on “चित्रकूट – व्यापारी के पुत्र अपहरण और हत्या”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top